फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बड़ी खबरें: जम्मू में 22 दिसंबर को महबूबा करेंगी महारैली, जम्मू एयरपोर्ट से अगस्त के बाद से प्रतिमाह दस हजार से अधिक यात्री कर रहे सफर

Fri, 17 Dec 2021 04:16 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

 राजोरी, पुंछ जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं में भरेंगी जोर। पीडीपी की तरफ से 22 दिसंबर को बठिंडी स्थित जलालाबाद में मस्जिद के ग्राउंड पर रैली की जाएगी। वहीं जम्मू हवाई अड्डे से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लोड पेनेल्टी हटने के बाद यात्रियों की संख्या में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी। साथ ही कहीं पर भी बिजली खराब हुई, तो ठीक नहीं करेंगे कर्मी। कर्मचारी विभाग के निजीकरण होने को लेकर विरोध कर रहे हैं। अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने और वेतन विसंगितयों को लेकर विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती गुरुवार शाम को श्रीनगर से जम्मू पहुंचीं। पार्टी नेताओं के साथ उन्होंने सियासी हालात पर चर्चा की। 19 दिसंबर को राजोरी जिले के दौरे पर जाएगी और 20 को पुंछ का दौरा करेंगी। 21 दिसंबर को जम्मू लौटेंगी और 22 को महारैली को संबोधित करेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें .....
विज्ञापन


जम्मू एयरपोर्ट यात्रियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार जम्मू हवाई अड्डे से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगस्त के बाद प्रतिमाह दस हजार से अधिक यात्री जम्मू एयरपोर्ट से सफर कर रहे हैं, जो अभी तक सबसे ज्यादा है। नवंबर में रिकॉर्ड 146874 यात्रियों ने सफर किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें .....

संभाग के बिजली विभाग के कर्मचारी मांगों को लेकर लामबंद हो गए हैं। अस्थायी से लेकर स्थायी कर्मियों ने शुक्रवार रात से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। कर्मचारी विभाग के निजीकरण होने को लेकर विरोध कर रहे हैं। अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने और वेतन विसंगितयों को लेकर विरोध जता रहे हैं। इससे पहले उपराज्यपाल से ऑल इंडिया पावर इंजीनियर फेडरेशन का दल भी मिला था, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें .....
विज्ञापन


इंदिरा गांधी सरकारी डेंटल कॉलेज जम्मू में अनुमानित 44.46 करोड़ रुपये की लागत से अतिरिक्त ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। नया ब्लॉक विभिन्न क्लीनिकल विभागों में बढ़े हुए मरीजों के भार को कम करेगा। इस निर्माण से अस्पताल प्रशासन, आपात सेक्शन, ऑपरेशन थियेटर, वार्ड, प्रासथोडानटिक्स व डेंटल सामग्री विभाग, पीडोडोटिक्स विभाग, ओरल पैथोलॉजी, डेंटल हिस्टियोलॉजी विभाग और कम्यूनिटी डेंटिस्ट्री विभाग का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें .....

हाईकोर्ट की ओर से मांगी गई जानकारी पर कोर्ट ने संतुष्टि व्यक्त की है। भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कई मामलों की जांच पूरी की गई है, लेकिन अभियोजन स्वीकृति के अभाव में इन मामलों पर कार्रवाई करने में मंजूरी नहीं मिल रही थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ......
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें