फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu And Kashmir blast: शोपियां में जवानों को ले जा रहे वाहन में धमाका, एक शहीद

Fri, 03 Jun 2022 03:20 PM IST
विजय पुंडीर एनआई, जम्मू और कश्मीर

सार

जम्मू-कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि विस्फोट किस कारण से हुआ इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
security forces - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के सेडाव में बृहस्पतिवार को हुए धमाके में एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो अन्य घायल हैं। शहीद जवान की शिनाख्त परवीन कुमार के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


इलाके में आतंकी छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने बृहस्पतिवार सुबह ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षाबल किराये के वाहन से सेडाव जा रहे थे। वाहन में जोरदार धमाका हुआ जिसमें तीन जवान घायल हो गए।

घायलों को शोपियां जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद श्रीनगर सैन्य अस्पताल भेज दिया गया। जहां एक जवान की मौत हो गई। हालांकि अभी तक धमाके की वजह की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें