जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। खबर है कि जिस घर में आतंकी छुपे थे। उसी घर में धमाका हुआ है। वहीं मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी और दो सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए हैं।
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। खबर है कि खानयार में जिस घटना स्थल पर सेना का ऑपरेशन चल रहा है वहीं धमाका हुआ है। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी और दो सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। सभी को 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत स्थिर है। पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, खानयार इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। जवानों की ओर से तलाशी अभियान जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान तब मुठभेड़ में बदल गया। जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक तलाशी दल पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। दोनों पक्षों में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
कश्मीर में दो गैर स्थानीय मजदूरों की हत्या
वहीं दूसरी तरफ कश्मीर घाटी में शुक्रवार शाम को गैर स्थानीय मजदूरों पर एक और आतंकी हमला हुआ। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में मागाम के माजहामा में जल जीवन परियोजना पर काम कर रहे दो बाहरी मजदूरों को गोली मार दी गई। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत स्थिर है।
जवान की बंदूक से चली गोली
वहीं दूसरी तरफ श्रीनगर के रावलपोरा इलाके में गश्त के दौरान हादसा हो गया। गश्त के दौरान सेना का एक जवान घायल हो गया है। गश्त के दौरान हथियार गलती से चल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।