फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में भूकंप के झटके किए गए महसूस, तीव्रता 3.8 की गई दर्ज

Thu, 10 Feb 2022 02:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता रही। फिलहाल किसी भी प्रकार के जानमाल की नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
गुलमर्ग में महसूस किए गए भूकंप के झटके - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब12:45 बजे आए इन झटकों के बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल किसी भी प्रकार के जानमाल की नुकसान की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता रही। इससे पहले पांच फरवरी को जम्मू-कश्मीर समेत देश के अन्य इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

विज्ञापन


इसमें कश्मीर के बडगाम में चरार-ए-शरीफ में शेख-उल-आलम की दरगाहकी मीनार के शिखर पर लगा धार्मिक चिह्न एक तरफ झुक गया था। झटके पूरे जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए थे। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9.45 बजे आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर 181 किमी नीचे था। भूकंप का केंद्र कश्मीर से करीब 400 किमी दूर अफगानिस्तान-ताजकिस्तान बॉर्डर था।
विज्ञापन


रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 आंकी गई। शुरुआत में इसे 6.8 तीव्रता का बताया गया था, बाद में आकलन सुधारा गया। झटके महसूस होने पर कई लोग घरों से बाहर निकल आए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें