फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में 6 महीने बाद सजा दरबार, महबूबा ने लिया गार्ड आफ आनर

Mon, 09 May 2016 12:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
गार्ड आफ आनर का जायजा लेती मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन
दरबार मूव की परंपरा के तहत ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में 9 मई को सरकार का दरबार सज गया। सोमवार को नागरिक सचिवालय व दरबार मूव से संबंधित अन्य कार्यालय भी श्रीनगर में खुल गए। यहां छह महीने तक सभी प्रशासनिक एंव राजनीतिक कामकाज चलेंगे।
विज्ञापन


नागरिक सचिवालय में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को राज्य पुलिस के दस्ते ने गार्ड आफ आनर पेश किया। राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री को इस बार का गार्ड आफ आनर जम्मू कश्मीर पुलिस के महिला दस्ते ने दिया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह को छोड़कर वाकी कबीना के मंत्री मौजूद रहे। रविवार को जम्मू से मंत्री व दरबार मूव कार्यालयों से जुड़े मुलाजिम सुबह श्रीनगर रवाना हो गए थे। शाम तक मंत्री व मुलाजिम श्रीनगर पहुंच चुके थे।
विज्ञापन


नागरिक सचिवालय में दरबार मूव कार्यालय सुबह साढ़े नौ बजे खुलेंगे और यहां सायं पांच बजे तक कामकाज होगा। वहीं, नागरिक सचिवालय से बाहर दरबार मूव कार्यालय सुबह दस बजे खुलेंगे और यहां सायं चार बजे तक कामकाज होगा। श्रीनगर में दरबार मूव कार्यालयों के खुलने को देखते हुए सुरक्षा के बंदोबस्त मजबूत किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें