फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर वैली में 3 दिन से ट्रेनें बंद, रेलवे संपत्ति को 50 लाख का नुकसान

Mon, 09 May 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर।
विज्ञापन
रेलवे की संपत्ति से तोड़फोड़ कर करीब पचास लाख रुपये का नुकसान
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर (वैली) में शरारती तत्वों ने रेलवे की संपत्ति से तोड़फोड़ कर करीब पचास लाख रुपये का नुकसान किया है। ट्रेनें बंद होने से रेलवे को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। पिछले तीन दिन से वैली में ट्रेनें पटरी पर नहीं दौड़ रही हैं। यह जानकारी रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक अनुज प्रकाश ने दी।
विज्ञापन


डीआरएम ने बताया कि वैली में कुछ शरारती तत्वों ने सिग्नल बॉक्स, टेलीफोन बॉक्स, बिजली के खंबे, लाइट बॉक्स व स्टेशनों पर लगी एलईडी लाइटें तोड़ दी हैं। बारामुल्ला-पटन रेलवे स्टेशन के बीच और पलहन के पास शरारती तत्वों ने रेल पटरी की चाबियां निकाल दीं ताकि ट्रेनें न चल सकें।

शरारती तत्वों ने जीआरपी और रेलवे पुलिस पर पथराव किया। रेलवे पुलिस ने कई शरारती तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वैली में ट्रेनों की आवाजाही बंद पड़ी है। प्लेट फार्मों पर लगी लाइटें तक तोड़ दी हैं। डीआरएम अनुज प्रकाश ने वैली के लोगों से अपील की है कि रेलवे की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं ये संपत्ति वैली के लोगों की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें