जम्मू के डिवीजनल कमिश्नर डॉ राघव लंगर ने कहा है कि मैं ट्वीटर और फेसबुक पर कोई हैंडल या पेज नहींं चला रहा हूं और न ही मैं किसी तरह का कोई सोशल मीडिया चला रहा है। उन्होंने लोगों से इस मामले में सतर्क रहने की अपील की है।
डिवीजनल कमिश्नर जम्मू डॉ राघव लंगर ने अपने नाम से चल रहे कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को संज्ञान में लेते हुए साइबर पुलिस से कहा है कि उनके पीछे के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर सक्रिय शरारती तत्वों के शिकार होने से जम्मू के डिविजनल कमिश्नर भी नहीं बच पाए।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक इनमें से कुछ फर्जी अकाउंट ट्विटर और फेसबुक पर चल रहे हैं। जिसमें ट्वीटर हैंडल पर राघवलंगर और फेसबुक पर डॉ राघव लंगर के नाम से एकाउंट भी है। उनका कहना है कि इनमें से कोई भी अकाउंट उनका नहीं है।
डिवीजनल कमिश्नर ने आम जनता से इन पर ध्यान न देने और इन फर्जी खाताधारकों द्वारा अपनाई गई किसी भी हथकंडे के शिकार न होने की अपील की है। लैंगर ने स्पष्ट किया है कि उनका फेसबुक या ट्विटर पर कोई अकाउंट नहीं है।