फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से छात्र की मौत

Sun, 20 Mar 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के सैनिक कालोनी इलाके में एक दर्दनाक हादसे में छात्र की मौत हो गई। इस हादसे में घायल एक अन्य छात्र अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। देर रात तक उसे पंप के जरिए सांसें दी जा रही थी।
विज्ञापन


बाग ए बाहु इलाके में भी एक छात्र हादसे में बुरी तरह से घायल हो गया। उसे भी पंप के जरिए सांस दी जा रही है। दोनों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
सैनिक कालोनी में गुर्जर कालोनी का रहने वाला 9वीं कक्षा का छात्र साबरदीन अपने घर से बाहर निकल टहल रहा था।

वह कश्मीर का रहने वाला था और यहां रह रहे अपने दो भाइयों के पास आया था। उसे अब जम्मू में ही दाखिला लेना था। एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार छन्नी निवासी छात्र सूर्यांश भी घायल हो गया।
विज्ञापन


दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने साबरदीन को मृत घोषित कर दिया। सूर्यांश की हालत गंभीर है। बाग-ए-बाहु में भी सड़क दुर्घटना में छात्र आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत भी गंभीर है। मृतक छात्र का बाकी परिवार श्रीनगर में रहता है। उसके दो भाई जम्मू में पढ़ते हैं। वह उनके पास आया हुआ था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें