फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत

Fri, 22 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
जानीपुर लक्कड़ मंडी में वीरवार को एक कच्ची दीवार गिरने से अपनी झुग्गी में सो रहे बाप बेटे की मौत हो गई, जबकि घर की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मामला शाम सात बजे के करीब का है। छत्तीसगढ़ निवासी गोरे लाल अपने दो बेटों व पत्नी के साथ श्री माता वैष्णो देवी दर्शनों के लिए गए थे। वीरवार शाम को ही वह वापस लौटे थे। वह परिवार के साथ अपनी झुग्गी में सो रहे थे।
विज्ञापन


झुग्गी की ईंटों से बनी कच्ची दीवार अचानक गिर गई। ध्वस्त दीवार गोरे लाल और उनके चार साल के बेटे अरमान पर जा गिरी। थकान के कारण दोनों गहरी नींद सो रहे थे। दोनों ही दीवार के नीचे दब गए। उनकी पत्नी दुर्गा देवी कुछ दूरी पर सो रही थी। कुछ ईंटें उनके ऊपर भी गिरीं, जिससे वे भी घायल हो गईं। घटना के समय उनका आठ साल का बेटा बाहर आंगन में खेल रहा था। 
 
हादसे के तुरंत बाद दुर्गा देवी किसी तरह उठी और उसने शोर मचाया। शोर सुनकर पास ही अन्य झुग्गियों के लोग जमा हो गए। लोगों ने गोरे लाल, अरमान व दुर्गा देवी को जम्मू मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने पूरी जांच के बाद गोरे लाल व अरमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि दुर्गा देवी का उपचार अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन


उनके साथी किशन लाल के अनुसार दीवार कच्ची थी और झुग्गी बनाने के लिए खड़ी की गई थी। दीवार कैसे गिरी, यह पता नहीं चल पाया। जानीपुर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने फिलहाल दुर्घटना का मामला दर्ज किया है।

शुक्रवार सुबह दोनों का पोस्ट मार्टम करने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिए जाएंगे। बताया जाता है कि गोरे लाल दिहाड़ी लगाकर अपनी रोजी रोटी कमाता था। माता वैष्णो देवी से वापस लौटने के बाद पुरा परिवार थकान में था और दुर्घटना के समय आराम कर रहा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें