चिनाब दरिया में कूदने वाले छात्र का शव पाकिस्तान में बरामद हुआ है। रविवार को नीकोवाल पोस्ट पर पाकिस्तानी रेंजरों के साथ बीएसएफ की कमांडेंट स्तर की बैठक में पाक ने छात्र का शव भारत को सौंप दिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार वालों को सौंपा।
ज्ञात हो कि 28 अप्रैल को खौड़ के 12वीं कक्षा के छात्र नीरज डोगरा ने चिनाब दरिया पर बनाए नए पुल से छलांग लगा दी थी। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।
बीएसएफ ने तब पाक रेंजरों को सूचित किया कि यदि उन्हें कोई मिले तो बीएसएफ को सूचित करें। शव मिलने पर रविवार को पाक ने बीएसएफ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद बीएसएफ ने युवक की फोटो और कुछ पहचान संबंधी अहम सुराग दिए।
इसके बाद शव की पहचान हुई। शाम 6 बजे बीएसएफ की 33 बटालियन और पाक रेंजरों के बीच हुई कमांडेंट स्तर की बैठक में पाक ने छात्र का शव सौंपा।