फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवती का शव फंदे पर लटका मिला

Sat, 19 Mar 2016 10:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/भद्रवाह
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
दो दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में भद्रवाह से लापता हुई सत्रह वर्षीय लड़की का शव शुक्रवार को एक पेड़ से फंसे के सहारे लटका मिला। इस पर गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ रोष जताया और हिंदू संगठनों ने शनिवार को भद्रवाह बंद रखने का एलान किया। लड़की के परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि जब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जाएगा, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक अंजली देवी (17) पुत्री चैन सिंह निवासी रूनता भद्रवाह 16 मार्च की दोपहर से लापता थी। उसकी तलाश की जा रही थी।

दूसरी ओर पुलिस को भी सूचित किया गया था। परिवार वालों का आरोप हे कि पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। जब सनातन धर्म सभा और विश्व हिंदू परिषद की तरफ से दबाव बनाया गया तो पुलिस ने लड़के के पिता के बयान के आधार पर नसीर अहमद नाम के व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया। लेकिन लड़की की संदिग्ध मौत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


परिवार वालों का आरोप है कि लड़की की हत्या कर उसे फंसे से लटकाया गया है। क्योंकि लड़की के घुटने जमीन से सटे थे। शव पर चोट के निशान भी थे। स्थानीय एसएचओ जतिंदर सिंह सनियाल ने कहा कि फिलहाल अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही लड़की की मौत का मामला स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें