शहर और आसपास इलाकों में वीरवार को मारपीट की अलग-अलग की घटनाओं में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हो सकी है।
पहला मामला बाग-ए-बाहु थाना के अंतर्गत कच्चा तालाब में हुआ। कच्चा तालाब निवासी साहिल कुमार ने पुलिस को बताया कि 9 मार्च को वह कच्चा तालाब इलाके में किसी काम से जा रहा था, कि तभी उसके साथ पुरानी रंजिश रखने वाले सचिन ने उस पर कैंची के साथ हमला कर दिया।
इस हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पीड़ित के मुताबिक सचिन कच्चा तालाब का ही रहने वाला है। पीड़ित के मुताबिक जख्मी होने के कारण वह जीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन था।
तुरंत होते ही वह थाने आया है। पुलिस ने साहिल की शिकायत पर सचिन पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। दोमाना थाना अंतर्गत इलाके में मारपीट में संग्रामपुर निवासी विपिन शर्मा जख्मी हो गया। पुलिस ने विपिन की शिकायत पर संग्रामपुर में ही रहने वाले मंगल सिंह पर केस दर्ज कर लिया है।