फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण सड़क हादसे में दो की मौत

विज्ञापन
- फोटो : डेमो इमेज
विज्ञापन
किश्तवाड़। किश्तवाड़-छात्रू मार्ग पर भंडारकूट के पास रविवार देर शाम को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे वाली सड़क पर गिर गई। इस हादसे में कार में सवार दोनों लोगों की मौत मौके पर ही हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बैगनआर कार अचानक चालक से बेकाबू हो गई और वह सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर गिर गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। इस कारण उसमें सवार आदिल हुसैन निवासी अखियार आबाद किश्तवाड़ और मो. अयूब भट निवासी भटपोरा गुंदना डोडा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लिया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें