दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ गुरूवार तड़के हुई गोलीबारी में हिजबुल मुजाहिद्दीन दो आतंकवादी ढेर हो गए है। बुधवार देर रात आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। जो अब तक जारी है।
एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा, सुरक्षा बलों के साथ आज तड़के हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारी ने कहा, अभियान अब भी जारी है। इलाके में और अातंकियों के छिपे होने की संभावना भी जताई जा रही है।
सेना के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड यहां से 55 किलोमीटर दूर स्थित शोपियां के वेहिल गांव में हुई। मुठभेड में मारे गए दोनों आतंकी के पास से हथियार बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की पहचान नसीर अहमद पंडित और इनामुल हक उर्फ वसीम मल्ला के रूप में हुई है। दोनों ही हिजबुल मुजाहिदीन के वांछित आतंकवादी थे।