फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर युवक, युवती का किया अपहरण, शिकायत दर्ज

विज्ञापन
demo
विज्ञापन

जम्मू। शहर के सिद्धड़ा इलाके में दिन दहाड़े एक युवक और युवती का अपहरण होने से सनसनी फैल गई। पुलिस की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण, मारपीट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत के बाद कुछ लोगों से पूछताछ भी की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसके घर में उसका रिश्तेदार आयान निवासी डोडा एक युवती के साथ आया हुआ था। युवती उसके साथ आई हुई थी। दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे।

लेकिन रात को उसके घर में कुछ लोग घुस आए। आते ही उन्होंने दोनों को पीटना शुरू कर दिया। उसके बाद दोनों को जबरदस्ती उठाकर ले गए। पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का कहना था कि वह नहीं जानती है कि अपहरण करने वाले कौन लोग थे। पुलिस युवक की तलाश करने में लगी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें