जम्मू। झज्जर कोटली पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर जमीनी विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार राहुल शर्मा निवासी जिंद्राह ने पुलिस को शिकायत दी।
उसने बताया कि उसका नंद लाल के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वह उसके ही इलाके का है। उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।
पुलिस को कोर्ट की तरफ से मामला दर्ज करने का आदेश आया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।