फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: अरनिया सेक्टर में 3 दिन से आतंकियों से मुठभेड़ जारी, शोपियां में सर्च ऑपरेशन

Mon, 18 Sep 2017 10:41 AM IST
amarujala.com, Presented by: अरविंद
विज्ञापन
Indian Army
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के किल्लोरा क्षेत्र में सेना ने घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया है। इसके लिए इलाके में भारी सेना बल भी तैनात कर दिया गया है। दरअसल, जम्मू के अरनिया सेक्टर में आतंकियों और सेना की मुठभेड़ पिछले तीन दिनों से जारी है।
विज्ञापन


अरनिया सेक्टर में पाक के सीजफायर के बाद चली फायरिंग रविवार सुबह बंद हो गई थी जिसमें एक स्थानीय महिला की मौत और पांच ग्रामीण लोग जख्मी हो गए थे। 

पढ़ें: अरनिया सेक्टर में पाक के सीजफायर के बाद चली फायरिंग बंद, 1 महिला की मौत 5 नागरिक घायल

इससे पहले पाकिस्तान ने शनिवार रात सीजफायर का उल्लंघन किया था। सूत्रों के मुताबिक, जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से शुक्रवार आधी रात से रुक-रुक कर गोलीबारी की जा रही है। 

सेना और आतंकियों के बीच रात भर चली इस मुठभेड़ में पहले तीन नागरिक घायल हो गए थे। सुबह मिली जानकारी के मुताबिक, फायरिंग में घायल 1 महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि 5 अन्य नागरिक घायल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें