फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत के निजाम में भारी फेरबदल, 20 आईएएस के तबादले

Tue, 12 Apr 2016 11:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • पहली कैबिनेट बैठक में और 07 केएएस अफसरों के तबादलों को मंजूरी
  • नवीन कुमार चौधरी मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बने, सुषमा चौहान भी सीएम सचिवालय में
  • डीसी रियासी, रामबन, कुलगाम, अनंतनाग, गांदरबल तथा एडीसी कठुआ एवं श्रीनगर का तबादला
  • मुनीर उल इस्लाम होंगे नए सूचना निदेशक 
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती और ड‌िप्टी सीएम न‌िर्मल स‌िंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने रियासत के निजाम में भारी फेरबदल किया है। महबूबा सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में 20 आईएएस और 07 केएएस अफसरों के तबादलों को मंजूरी दी। वित्त विभाग के कमिश्नर सेक्रेटरी नवीन कुमार चौधरी को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वे वित्त विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त कार्यभार अगले आदेश तक संभालते रहेंगे। 
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव संदीप कुमार नायक को कृषि उत्पादन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वे राकेश कुमार गुप्ता का स्थान लेंगे। आवास एवं शहरी विकास विभाग के कमिश्नर सेक्रेटरी बिपुल पाठक को जेके स्पेशल ट्रिब्यूनल का चेयरमैन बनाया गया है। 

वे डा. अरुण कुमार का स्थान लेंगे। जनजातीय मामलों के विभाग के कमिश्नर सेक्रेटरी अशोक परमार को सूचना प्रौद्योगिकी, तकनीकी शिक्षा तथा युवा मामलों के विभाग का कमिश्नर सेक्रेटरी बनाया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के कमिश्नर सेक्रेटरी हृदेश कुमार को आवास एवं शहरी विकास विभाग का कमिश्नर सेक्रेटरी बनाया गया है। 
विज्ञापन


उच्च शिक्षा की कमिश्नर सेक्रेटरी सरिता चौहान को इसी पद पर समाज कल्याण विभाग में भेजा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग में ओएसडी विनीता गुप्ता को कामर्शियल टैक्स विभाग का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। समाज कल्याण विभाग के सेक्रेटरी संजीव वर्मा को इसी पद पर पीएचई विभाग में भेजा गया है। 

पढ़‌िए राज्य के अध‌िकार‌ियों की नई न‌ियुक्त‌ियां

हिमाचल में 16 पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं। - फोटो : डेमो पिक
सीएपीडी के सेक्रेटरी सौरभ भगत को जनजातीय मामलों के विभाग में इसी पद पर तैनात किया गया है। संस्कृति विभाग के सेक्रेटरी हेमंत शर्मा उच्च शिक्षा विभाग के सेक्रेटरी बनाए गए हैं। कामर्शियल टैक्स के सेक्रेटरी हिलाल अहमद पारे को हाउसिंग बोर्ड का एमडी नियुक्त किया गया है। 

कमिश्नर आफ इन्क्वायरी शफीक अहमद रैना को संस्कृति विभाग का सचिव बनाया गया है। पीडीडी के स्पेशल सेक्रेटरी तसनीम मजीद पर्सन्स विद डिसएबिलिटी का कमिश्नर बनाया गया है। जेके टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन के एमडी फारूक अहमद शाह को पर्यटन विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। 

रियासी की डीसी सुषमा चौहान को मुख्यमंत्री सचिवालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। कुलगाम के डीसी सैयद आबिद राशिद को डीसी अनंतनाग, एडीसी कठुआ रवींद्र कुमार को डीसी रियासी, श्रीनगर के एडीसी मोहम्मद एजाज को रामबन का डीसी बनाया गया है। 

रामबन के डीसी बशीर अहमद डार को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। मुख्यमंत्री के सचिव एमएच मलिक को हार्टिकल्चर विभाग का सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के डायरेक्टर डा. अब्दुल राशिद को स्टेशनरी एंड प्रिंटिंग का डायरेक्टर बनाया गया है। 
विज्ञापन

हसमत अली सीएम के प्राइवेट सेक्रेटरी

jammu and kashmir - फोटो : Demo Pic.
स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव राजिंदर सिंह को डायरेक्टर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग बनाया गया है। हास्पिटलिटी एंड प्रोटोकाल विभाग के डायरेक्टर तारिक हुसैन को डीसी गांदरबल, डीसी अनंतनाग मुनीर उल इस्लाम को सूचना निदेशक तथा डीसी गांदरबल शौकत एजाज भट को डीसी कुलगाम बनाया गया है। 

जम्मू। राज्य सरकार ने हास्पिटलिटी एंड प्रोटोकाल विभाग के विशेष सचिव हसमत अली खान को मुख्यमंत्री का निजी सचिव नियुक्त किया है। सूचना विभाग के अतिरिक्त सचिव मसरत उल इस्लाम को मुख्यमंत्री के प्रेस एंड पब्लिसिटी का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।

एमके धर मुख्यमंत्री के पीआरओ होंगे। जीएडी के अतिरिक्त सचिव हरीश अहमद हंडू को मुख्यमंत्री सचिवालय में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। प्रतीक्षारत बशीर अहमद लोन को जीएडी में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें