फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू संभाग में बढ़े दमा के मरीज

Sun, 08 May 2016 01:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
जम्मू संभाग में धूम्रपान, तंबाकू के सेवन के साथ अन्य दूसरे कारणों से तेजी से लोग दमा की चपेट में आ रहे हैं। दमा से युवा भी प्रभावित हो रहे हैं। जागरूकता के अभाव में लकड़ी आदि के कारोबार से जुड़े लोग भी दमा से पीड़ित हो रहे हैं। अस्पतालों में पहुंचने वाले ऐसे मरीजों की तादाद में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


यहां शनिवार को सीडी व टीवी विभाग जीएमसी जम्मू की ओर से करवाई गई कांटिन्यूइंग मेडिकल एजूकेशन प्रोग्राम (सीएमई) में ऐसे कई तथ्य सामने आए। इसमें रियासत और अन्य दूसरे राज्यों से आए विशेषज्ञों ने दमा और उसके बचाव पर अनुभव साझा करने के साथ कई पहलुओं पर चर्चा की।

सीडी अस्पताल जम्मू के एचओडी डा. राहुल गुप्ता ने कहा कि जागरूकता से दमा पर अंकुश लगाया जा सकता है। धूम्रपान दमा का सबसे बड़ा कारण बन रहा है। मेट्रो सेंटर फार रेसिप्रेटरी डिजीज नोएडा के चेयरमैन डा. दीपक तलवार और पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेट्रो अस्पताल नोएडा से कंसलटेंट अर्जुन खन्ना ने कहा कि उत्तर भारत में विभिन्न कारणों से दमा के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


दमा के पीड़ितों के बेहतर इलाज पर काम होना चाहिए। इस मौके पर प्रिंसिपल जीएमसी जम्मू डा. जाहिद गिलानी, पूर्व प्रिंसिपल एवं चेस्ट विशेषज्ञ डा. राजेंद्र सिंह, डा. अनिल महाजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें