फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir: पुंछ में पूछताछ के दौरान तीन नागरिकों की मौत का मामला, सेना जांच के बाद करेगी कार्रवाई

Sat, 06 Apr 2024 09:56 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अज्ञात आतंकवादियों के घात लगाकर किए गए हमले में चार जवानों की हत्या के मद्देनजर सेना ने 21 दिसंबर को इन तीन नागरिकों को पूछताछ के लिए उठाया था। 22 दिसंबर को तीनों मृत मिले थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पिछले साल 21 दिसंबर को पूछताछ के दौरान तीन नागरिकों की मौत के मामले में सेना की आंतरिक जांच में कुछ प्रक्रियात्मक खामियों का संकेत मिला है। सूत्रों के मुताबिक सेना ने हिरासत में नागरिकों की मौत के आरोपों के बाद मामले की गहन आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


अज्ञात आतंकवादियों के घात लगाकर किए गए हमले में चार जवानों की हत्या के मद्देनजर सेना ने 21 दिसंबर को इन तीन नागरिकों को पूछताछ के लिए उठाया था। 22 दिसंबर को तीनों मृत मिले। सैन्य अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना इस घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए गहन और निष्पक्ष जांच करने के लिए प्रतिबद्ध है। गनिष्पक्ष, व्यापक और निर्णायक जांच सुनिश्चित करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सेना ने कहा कि वह किसी भी मानवाधिकार उल्लंघन के प्रति शून्य सहिष्णुता बनाए रखने के अलावा, कानून के अनुसार अनुशासन, आचरण और नैतिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें