ट्रस्ट के पदाधिकारी रवि शर्मा बताते हैं कि उनकी तरफ से भक्तों के लिए मेन्यू में 16 तरह की चीजें रखी गई हैं। इसमें हलवा, पूरी रोटी, दाल, चावल, छोले की सब्जी, आलू की सब्जी, चिला, डोसा, खीर, टिक्की, गोलगप्पे, मिठाईयां, कचौड़ी, छोले-भटूरे और परांठा शामिल रहेगा।
वहीं, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से अपनी टीम के साथ पिछले चार साल से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुधीर शर्मा लंगर लगा रहे हैं। इस बार भी वे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए तैयार हैं। वे जम्मू के भगवती नगर में अपना लंगर लगाते हैं। सुधीर के अनुसार वे मेन्यू में करीब 10 चीजें रखेंगे। इसमें दाल-चावल, कढ़ी-चावल, रोटी-सीजनल सब्जी के साथ ही रसगुल्ले, डोसा, गोलगप्पे, दहीभल्ले, टोस्ट आदि श्रद्धालुओं को मुहैया कराएंगे।