फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: 777 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए बाबा बर्फानी के दर्शन, भगवती नगर आधार शिविर से नहीं भेजा जत्था

Sun, 07 Aug 2022 09:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर

सार

शनिवार को पवित्र गुफा में 777 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। पवित्र गुफा के पास बाढ़ और बाबा बर्फानी के अंर्तध्यान होने के बाद लगातार यात्रियों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। 
विज्ञापन
बाबा बर्फानी - फोटो : प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बम-बम भोले के जयघोष के साथ शनिवार को पवित्र गुफा में 777 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से जत्थे को नहीं भेजा गया। इसी तरह श्री राम मंदिर पुरानी मंडी में भी साधु संतों का पंजीकरण नहीं किया गया, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि अब यात्रा को समाप्ति की ओर ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी गत दिवस यात्रियों से पांच अगस्त तक अपनी यात्रा संपन्न करने की अपील की थी। पवित्र गुफा के पास बाढ़ और बाबा बर्फानी के अंर्तध्यान होने के बाद लगातार यात्रियों की संख्या में लगातार गिरावट आती रही। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से पुंछ स्थित श्री बूड्ढा अमरनाथ यात्रा के लिए 360 श्रदालु गए। इसमें 196 पुरुष, 145 महिलाएं और 19 बच्चे शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें