फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुसपैठ की आशंका से चेताया था

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। नेकोवाल में हुई घुसपैठ को भले ही सतर्क जवानों ने विफल कर घुसपैठिए को मार गिराया हो, मगर क्षेत्र में दहशत का माहौल उत्पन्न होने लगा है। स्थानीय लोगों के अनुसार धुंध के कारण घुसपैठ की आशंका अभी भी बरकरार है। जिस पर माहौल खराब होने की आशंका उत्पन हो सकती है। हालांकि घुसपैठ की आशंका से अमर उजाला ने वीरवार के अंक में समाचार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

हालांकि सुबह घुसपैठिए के मारे जाने के बाद दोनों ओर से सीमा पर शांति तनाव की स्थिति बनी हुई है, मगर रात को धुंध बढ़ने के बाद पाक के इरादे क्या होंगे यह कहना मुशिकल है। वहीं इसकी जानकारी मिलते ही सीमावर्ती किसान अपने खेतों में जाने से परहेज करते रहे, मगर दोपहर तक जब दोनों ओर शांति छाई रही तो पशु चारे के लिए खेतों में जाना शुरू कर दिया। क्षेत्र के लोगों ने सीमा प्रहरियों की इस बड़ी कामयाबी पर शुभ कामनाएं भी दीं। उल्लेखनीय है कि बुधवार के अंक में अमर उजाला ने धुंध बढ़ने से बड़ी आतंकी घुसपैठ की आशंका शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें