फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी से भरी ट्राली पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां । खौड़ उपजिले के सीमांत गांव चपरेयाल के पास भारत-पाक सीमा के साथ सटे जंगल के बीच में से अवैध रूप से लकड़ी काटे जाने की शिकायत वीरवार को सेना ने एसडीएम खौड़ देवेंद्र पाल भगत से की। एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तहसीलदार रमेश चंद्र सहित मौके पर पहुंच कर लकड़ी से लदी एक ट्राली सहित एक व्यक्ति को पकड़ लिए और उसे पलिस के हवाले कर दिया। एसडीएम ने बताया कि हमें सेना से सूचना मिली कि कुछ लोग फेंसिंग के नजदीक से लकड़ी काट कर ले जा रहे हैं और हमने तहसीलदार खौड़ रमेश चंद्र के साथ मौके पर पहुंच कर लकड़ी काट रहे लोगों से पूछताछ की तो उनकी तरफ से कोई ठोस जवाब नहीं मिला। जिस पर ट्राली जब्त कर ली गई और एक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। और आगे की कार्रवाई को लेकर छानबीन की जाएगी कि अवैध रूप से ले जाई जा रही लकड़ी कहां ले जाई जा रही थी और इसमें कौन-कौन शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें