फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार युवक की यूं आई मौत, टायर के नीचे दबी रही जिंदगी

Wed, 20 Sep 2017 05:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ट्रेलर के टायर के नीचे दबा पड़ा युवक का शव इनसैट में 24 वर्षीय राजेन्द्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक 24 वर्षीय युवक की जान ले ली और काफी देर तक युवक का शव ट्रेलर के टायर के नीचे ही दबा पड़ा रहा।
विज्ञापन


घटना उदयपुर जिले के मावली थाना क्षेत्र के गायरियावास मेन रोड पर एक ट्रेलर ने बुधवार सुबह युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 11 बजे गायरियावास के निकट हुआ। इसमें स्कूटी सवार राजेन्द्र कुमार (24) पुत्र राधेश्याम जाट की मौके पर ही मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि ट्रेलर तेज गति से गुजर रहा था। इसी बीच राजेन्द्र कुमार उसकी चपेट में आ गया वहीं उसका शव भी ट्रेलर के टायर के नीचे भी काफी देर तक दबा रहा। इधर, गायरियावास में ट्रेलर से युवक के कुचला जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर के पहिये के नीचे से युवक के शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए निकटतम अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मोर्चरी के बाहर युवक के परिजनों की भीड़ जमा हो गई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें