फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में पुलिस का योगासन: इस मुद्रा में नजर आए डीजीपी, अधिकारी व कर्मचारी

Wed, 21 Jun 2017 05:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
डीजीपी मनोज भट्ट, अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रदेश के पुलिस महकमे में योगासन हुआ। डीजीपी से लेकर कांस्टेबल ने योगाभ्यास किया। 
विज्ञापन


लालकोठी, ज्योति नगर स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी मनोज भट्ट, एडीजी सुनील मेहरोत्रा, एडीजी एनआरके.रेड्डी व पुलिस अधीक्षक, यातायात पुलिस मुख्यालय एस.परिमाला, पुलिस अधीक्षक, सीआईडी (सीबी) किशन सहाय समेत अन्य उच्चाधिकारियोंं व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। 

योग विशेषज्ञ डा. शिवरतन मीणा के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गर्दन व्यायाम, कटि, घुटना योगासन के अलावा ताड़ासन, वृक्षासन, पाद-हस्तासन, अर्द्ध चक्रासन एवं त्रिकोणासन, उत्तानपाद आसन, शशांक आसन का अभ्यास करवाया। भद्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, शशांक वक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, मक्रासन, सेतुबंधासन, पवन मुुक्तासन, शवासन, कपालभाती क्रिया, प्राणायाम में नारी शोधन, ब्राहमरी, शांभवी मुद्रा में ध्यान, संकल्प, शांतिपाठ किया। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

जयपुर पुलिस लाइन तथा राजस्थान पुलिस अकादमी में योग दिवस मनाया

राजस्थान में पुलिस का योगासन - फोटो : Vishnu Sharma
इस अवसर पर डीजीपी मनोज भट्ट ने कहा कि योग हमारी जीवन शैली में परिवर्तन लाकर हमारे अन्दर ताजगी पैदा करता है तथा प्राकृतिक परिवर्तनों से शरीर में होने वाले बदलावों को सहन करने में मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि योग अवसाद, थकान, चिंता संबंधी विकार और तनाव को कम करने में सहायक है। योग शरीर एवं मन के निर्माण की ऐसी प्रक्रिया है, जो समृद्ध और परिपूर्ण जीवन की उन्नति का मार्ग है।

इसी तरह, पुलिस कमिश्नरेट में कमिश्नर संजय अग्रवाल समेत अन्य अधिकारियों कर्मचारियों, जयपुर पुलिस लाइन तथा राजस्थान पुलिस अकादमी के ग्राउंड में भव्य तरीके से योग दिवस मनाया गया। जिनमें एडीजी बीएल सोनी, डायरेक्टर राजीव दासोत समेत सैंकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें