फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day: यहां महिलाएं मां की तरह पिलाती है चिंकारा को अपना दूध

Sun, 14 May 2017 01:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हिरण को देते हैं बच्चों जैसा प्यार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मां को सम्मान देने के लिए मदर्स डे का आयोजन होता है। लेकिन, राजस्थान में ये माताएं अपने आप में अनूठी है। राजस्थान के शेखावटी—मारवाड़ इलाके में बिश्नोई समाज की महिलाओं में चिंकारा जैसे वन्यजीवों के लिए ममता के कई उदाहरण देखने को मिल जाएंगे। स्थिति ये है कि संकट में आने पर चिंकारा को ये माताएं अपना दूध पिलाने से पीछे नहीं हटती। 
विज्ञापन


चिंकारा को राजस्थान के राज्य पशु का दर्जा प्राप्त है। इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में भी संरक्षित घोषित किया गया है। लेकिन, इस प्राणी के संरक्षण के लिए बिश्नोई समाज करीब साढ़े पांच सौ साल से काम कर रहा है। दरअसल करीब साढ़े पांच सौ साल पहले गुरु जंभेश्वरजी ने जीवन के 29 नियम बताए थे, और उनमें एक नियम चिंकारा सहित अन्य प्राणियों को अपने परिवार के सदस्यों की तरह प्रेम करना भी शामिल है। 

ये समुदाय आज भी इसी परम्परा पर कायम है। गांव या ओरण में कोई घायल चिंकारा—हिरण मिल जाए तो इस समुदाय के लोग उसे अपने घर लाकर उसकी देखभाल परिवार के सदस्य की तरह करते है। राजस्थान में ऐसे कई उदाहरण सामने आए है जब महिलाओं ने नवजात चिंकारा को अपना दूध तक पिलाकर जीवनदान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनोखी बात यह है कि महिलाओं से मां का स्नेह पाकर ये जानवर भी उनसे हिल मिल जाते हैं और दूध पीने के दौरान किसी तरह की हानि नहीं पहुंचाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें