(गोले में) बस के पिछले हिस्से में लगी आग का हिस्सा
- फोटो : amar ujala
पटियाला से हनुमानगढ़ जा रही एक चलती बस में आग लग जाने से 3 लोग जिंदा जल गए जबकि कई यात्री जख्मी हो गए। हादसा बरनाला-बठिंडा मार्ग पर हुआ जहां एक ट्रेवल एजेंसी की निजी एयरकंडीशन बस के पिछले हिस्से में स्पार्किंग होने के चलते अचानक आग लग गई।
बस की पीछे की सीटों पर सोए यात्रियों को जब इसका आभास हुआ तो वो जोर जोर से चिल्लाने लगे लेकिन बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने कैबिन बंद कर रखा था जिसके कारण उन्हें कुछ सुनाई ही नहीं दिया और बस को सरपट ही दौड़ाते चले गए।
बस के बठिंडा पहुंचने पर बस को रोका गया लेकिन तब तक आग अपना विकराल रुप ले चुकि थी। बस के अंदर आगे की सीटों पर बैठे कई यात्रियों ने तो चलती बस से कूदकर ही अपनी जान बचा ली लेकिन पीछे बैठे 3 यात्री आग की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई वहीं कई यात्री बुरी तरह से झुलस गए ।
बस की डिग्गी में रखा यात्रियों का लगेज पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। चलती बस से कूदने के कारण कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।