फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू ने ली एक और जान, आठ महीने में 82 मौतें

Wed, 30 Aug 2017 03:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू ने एक और जान ले ली। प्रदेश में जनवरी से अगस्त तक आठ महीने में 82 मौतें हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में स्वाइन फ्लू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अलवर में एक बुजुर्ग महिला की स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से मौत हो गई।  वृद्धा बानसूर की रहने वाली थी। इसके बाद चिकित्सा प्रसासन ने आज बानसूर पहुंचकर परिजनों और आसपास रहने वाले लोगो को टेमी फ्लू की दवाइयां वितरित की है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएस अग्रवाल ने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू के एक जनवरी से अब तक टोटल 16 मरीज मिले हैं। इनमें अब तक 4 लोगो की मौत हो चुकी है। इनमें जनवरी में एक मरीज, फरवरी में 2 और बीते दिन हुई मौत शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में जनवरी से अगस्त तक आठ महीने में अब तक 82 मौतें हो चुकी हैं। इनमें 27 मौतें इस महीने हुई है। स्वाइन फ्लू की चपेट में आने मांडलगढ़ से विधायक कीर्ति कुमारी की भी मौत पिछले दिनों हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें