फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम पर मदद लेना भारी पड़ा, एक महीने में खाते से 4.89 लाख उड़ाए

Sun, 06 Aug 2017 12:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
एक उम्रदराज व्यक्ति को एटीएम पर वहां खड़े लोगों की मदद लेना भारी पड़ गया। आरोपियों ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया। 
विज्ञापन


मामला अलवर जिले के भिवाड़ी का है। यहां वार्ड 19 से भाजपा पार्षद विनोद के पिता रामचंद्र छह जुलाई को रिलेक्सो चौक स्थित एचडीएफसी के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे। यहां पर चार लोग पहले से मौजूद थे। इनमें से एक ने मदद करते हुए रामचंद्र के एटीएम छह हजार रुपए निकालकर दे दिए। 
विज्ञापन


भिवाड़ी फेज थर्ड थाने के सब इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि विनोद की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात लोगो ने बड़ी चालाकी से रामचंद्र का एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद अलग-अलग जगहों से एक माह में चार लाख 89 हजार रुपए निकाल लिए। इस दौरान रामचंद्र के खाते से दूसरे खातों में भी पैसा ट्रांसफर करने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें