फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के तेज बहाव में फंसे युवक को ग्रामीणों ने बचाया, लगाई ये तरकीब

Tue, 18 Jul 2017 03:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बाइक सवार को बचाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किस्मत और ग्रामीणों की समझदारी ने एक व्यक्ति की जान बचा ली। पानी के तेज बहाव के बीच फंसे एक बाइक सवार को ग्रामीणों ने बचा लिया। 
विज्ञापन


मामला सरहदी जिले जैसलमेर का है। यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर है और तालाबों पर पानी की जबरदस्त आवक हुई है। जिले के बीरमदेवरा गांव में नदी में पानी के तेज बहाव में आज एक बाइक सवार फंस गया। 

दरअसल, यहां पहले पानी का बहाव कम था। उस दौरान वहां से एक बाइक सवार गुजर रहा था।अचानक बहाव तेज हो गया और वह उसमें फंस गया। उसके हाथ-पांव फूल गए और वह मदद के लिए चिल्लाने लगा। इस दौरान वहां खड़े ग्रामीणों की नजर उस पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने के लिए लगाई ये तरकीब

बहाव के बीच फंसा युवक और बचाते हुए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
तेज पानी के बहाव में युवक को फंसा देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। हौंसला दिखाते हुए बाइक सवार को बचाने के लिए वहां खड़े ग्रामीणों ने तरकीब लगाई। 

चार-पांच युवा एक दूसरे का हाथ पकड़ कर पानी के बहाव में उतरे और फिर जैसे-तैसे बाइक सवार तक पहुंचे। इसके बाद वे पानी में फंसे युवक और उसकी बाइक को धकेलते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लाए। ग्रामीण युवकों की सूझबूझ ने आखिर युवक की जान बचा ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें