फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: राजस्थान में भाजपा के पोस्टर पर वसुंधराराजे सिंधिया की वापसी, जानें पूरा मामला

Thu, 19 Aug 2021 09:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जून में पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे नए पोस्टर पर वसुंधरा राजे की तस्वीर नहीं लगी थी। तब इसके पीछे आंतरिक विवाद होने का अनुमान लगाया गया था।
विज्ञापन
वसुंधरा राजे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया की राजस्थान की राजनीति से गायब होने की अटकलों पर विराम लग गया है। माना जा रहा है कि पिछले दो महीने से पार्टी के भीतर चल रहा विवाद भी अब खत्म हो जाएगा। दरअसल, राजस्थान के पोस्टरोंमें पूर्व सीएम की तस्वीर दोबारा दिखने लगी है। यह पोस्टर केंद्रीय श्रम मंत्री द्वारा भूपेंद्र यादव द्वारा निकाली जाने वाली जन आशीर्वाद यात्रा के लिए तैयार किया गया है। इस पोस्टर में वसुंधरा राजे के अलावा प्रधानमंत्री मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गजेंद्र शेखावत, अर्जुन मेघवाल और कैलाश चौधरी की फोटो लगी है। 
विज्ञापन


बता दें कि जून में पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे नए पोस्टर पर वसुंधरा राजे की तस्वीर नहीं लगी थी। तब इसके पीछे आंतरिक विवाद होने का अनुमान लगाया गया था। कुछ दिन पहले वसुंधरा राजे झलवाड़ के दौरे पर थीं। उस दौरान राजे ने कहा था कि वह पोस्टर की राजनीति में यकीन नहीं करती हैं और लोगों के दिलों पर राज करना चाहती हैं।

जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत अलवर के भिवाड़ी से गुरुवार को हुई। इस यात्रा के दौरान तीन दिन में 400 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव अलवर, जयपुर और अजमेर में 40 जगहों पर लोगों से रूबरू होंगे। इस यात्रा का मकसद स्थानीय लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं से परिचित कराना है। साथ ही भाजपा की जड़ों को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें