फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

Thu, 01 Jun 2017 03:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Internet
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर के दामोदरा क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौका स्थल पहुंची लेकिन फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय के जवाहर चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दामोदरा निवासी धारसिंह पुलिस थाना सम को फोन करके दामोदरा गांव की सरहद पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौका स्थल पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास प्रारंभ कर दिए। प्रारंभिक जांच में शव का हुलिया एक अज्ञात भिखारी जैसा प्रतीत हुआ। उक्त लाश की शिनाख्त आस-पास के क्षेत्र में की गई मगर शिनाख्त नहीं हो पाई है जिस पर पुलिस थाना सम में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


संभावना लगाई जा रही है कि गर्मी की चपेट में आने से व्यक्ति की मृत्यु हुई है। वहीं पुलिस ने भी शव की शिनाख्त की आमजन से अपील की है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें