फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप डाक्टर

Thu, 01 Jun 2017 03:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ज्ञापन देते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा से सटे जैसलमेर के रामगढ़ में झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इससे गुस्साए सैकड़ों लोग बृहस्पतिवार को एकजुट होकर थाने पहुंचे। लोगों ने इस सम्बंध में कार्रवाई को लेकर कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने थानाधिकारी को दिए ज्ञापन में झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अपनी मांगे रखीं हैं। ज्ञापन में बताया गया है कि रामगढ़ कस्बे में नहरी क्षेत्र के काश्तकार, कारोबारियों और विभिन्न कम्पनियों में काम करने वाले कार्मिकों का आना—जाना लगा रहता है। ऐसे में रामगढ़ थाना क्षेत्र प्रतिबंधित होने के बावजूद अपराधिक प्रवृति के लोग धड़ल्ले से यहां डेरा जमा रहे हैं। झोलाछाप डॉक्टर अपनी दुकाने खोलकर बैठे हैं। ये झोलाछाप डॉक्टर अपनी बातों में फंसाकर यहां आने वाले लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।

इसके बावजूद प्रशासन इन पर कार्रवाई करने की बजाय अनदेखी किए हुए है। इसी का फायदा उठाकर ये झोलाछाप डॉक्टर अपनी जेब तो भर ही रहे हैं, साथ ही मरीजों को बीमारियां भी बांट रहे हैं। ग्रामीणों ने थानाधिकारी को कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने ये भी बताया कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना और सीएडी कॉलोनी में खाली पड़े सरकारी क्वार्टरों में बाहरी लोगों ने कब्जा जमा रखा है।
विज्ञापन


वहां पर वे बिजली व पानी की चोरी भी करते हैं। इन लोगों पर भी कार्रवाई करने की मांग की गई है। रामगढ़ क्षेत्र में रह रहे बाहरी लोगों में अपराधिक प्रवृति के लोग षामिल होने की आषंका से नकारा नहीं जा सकता।

ज्ञापन देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में सरपंच गोविन्द भार्गव, जिला परिषद सदस्य कुन्दनलाल कुमावत, पंचायत समिति सदस्य मालमसिंह, उप सरपंच ऊषा दलाल, झब्बरसिंह, विरेन्द्रसिंह, गेमरसिंह, नैणुसिंह, लूणसिंह, गंभीरसिंह, हरीश सुथार, द्वारकादास खत्री, बसन्त दलाल, बाबुलाल रामावत सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें