फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: एक पति को लेकर दो महिलाओं में बीच सड़क पर मारपीट, पहली पत्नी ने दूसरी का सिर फोड़ा

Mon, 06 Jun 2022 06:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

यह पूरा विवाद जिस व्यक्ति को लेकर हुआ वह एक फौजी है और लद्दाख में तैनात है। फौजी को दो महिलाएं अपना-अपना पति बता रहीं थीं। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के मानसरोवर इलाके में सोमवार को पति को लेकर दो महिलाओं ने जमकर कहासुनी हुई। धीरे-धीरे यह कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों महिलाओं ने एक दूसरे को घायल कर दिया। एक महिला के सिर तो दूसरी के हाथ में चोट आई है। दोनों महिलाओं की लड़ाई देख सड़ पर लोगों की भीड़ भी लग गई। आखिर यह महिलाएं एक पति का लेकर क्यों भिड़ गईं आइए आपको बातते हैं...  

विज्ञापन


यह पूरा विवाद जिस व्यक्ति को लेकर हुआ वह एक फौजी है और लद्दाख में तैनात है। फौजी जितेंद्र को दो महिलाएं अपना-अपना पति बता रहीं थीं। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।  

मानसरोवर थाना पुलिस के अनुसार नोएडा उत्तर प्रदेश में रहने वाली कंचन ने जयपुर निवासी जितेंद्र और उसके परिवार के सदस्यों पर केस दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया, उसके पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद फेसबुक पर उसकी मुलाकात जितेंद्र सिंह के साथ हुई, वह लद्दाख में पोस्टेड है। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और फिर प्यार हो गया। कुछ दिन बाद उन्होंने शादी भी कर ली। 
विज्ञापन


कंचन ने बताया कि कभी जितेंद्र छुट्टियां मनाने के लिए नोएडा आ जाता तो कभी वह उसके पास चली जाती थी। कुछ दिन पहले उसे पता चला कि जितेंद्र पहले से ही शादीशुदा है। उसने पुलिस को बताया कि जितेंद्र ने बेटे के एडमिशन और अन्य काम के लिए उससे रुपए और जरूरी दस्तावेज लिए थे। जितेंद्र के जयपुर स्थित घर पर वह दस्तावेज लेने आई के लिए आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात उसकी पहली पत्नी ललिता से हो गई। इसके बाद उसने विवाद शुरू कर दिया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें