कांग्रेस कार्यकारिणी की दिल्ली में हुई बैठक
कांग्रेस ने राहुल गांधी को कमान सौंपने की तैयारी लगभग हो चुकी है। 19 दिसंबर को वे इस जिम्मेदारी को सम्हाल सकते है। उधर, उनके बाद पार्टी का उपाध्यक्ष कौन बनेगा? इसको लेकर भी मंथन शुरू हो गया है।
दिल्ली में आज 10, जनपथ पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने का तय किया है। उनकी ताजपोशी 19 दिसंबर को हो सकती है।
राहुल गांधी की ताजपोशी के साथ ही पार्टी में बड़े पदों पर बदलाव की भी संभावना है। खासकर उनके अध्यक्ष बनने के बाद उपाध्यक्ष पद के दावेदारों को लेकर कवायद तेज हो गई है। कई नाम सामने भी आ रहे हैं।