फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' फिल्म नहीं एक साजिश का हिस्सा है, 'वहां' से जुड़े हैं तार - स्वामी

Mon, 20 Nov 2017 03:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पद्मावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कई फिल्मों व फिल्मकारों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने 'पद्मावती' को पूरे एक साजिश का हिस्सा बता दिया है।
विज्ञापन



सुब्रह्मण्यम स्वामी आज जयपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि पद्मावती और पद्मावती जैसी फिल्में हिन्दुओं या हिन्दुस्तावासियों के खिलाफ चल रहीं साजिशों में से एक साजिश का हिस्सा हैं। स्वामी ने कहा कि मैं इस फिल्म या साजिश को केवल राजपूतों का सवाल नहीं मानता हूं। पिछले दस सालों की स्थिति देखिए, तो सब सामने आ जाएगा।

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि कई ऐसी फिल्में आई हैं, जिनमें मुस्लिम राजाओं को अच्छा बताया गया है। उनकी उस छवि को सुधारने की कोशिश की गई है, कि वे इस्लामिक आक्रमण करने वाले राजा नहीं बल्कि अच्छे राजा थे।
विज्ञापन

हमारी रानियां अपनी इच्छा से मुस्लिम राजाओं के सामने नचती थीं, क्यों - स्वामी

डेमो इमेज
सुब्रह्मण्यम स्वामी ने दावा किया कि दाऊद इब्राहिम का पैसा मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में लग रहा है। वह उन्हें पैसा दे रहा है। मसलन 'जोधा अकबर', 'बाजीराव मस्तानी' और अब 'पद्मावती'। इनमें बताया जा रहा है कि हमारे हिन्दुस्तान की रानियां खुद अपनी मर्जी से मुस्लिम राजाओं के सामने नाचती थीं और गाती थीं।

स्वामी के अनुसार साजिश के तहत कोशिश यही है कि आक्रांताओं की छवि को बदला जाए। खास तौर पर आज के युवाओं का माइंड वॉश करने की कोशिश है। इससे पहले पीके में भी इसी तरह की बात दिखी थी, जिसमें धर्म को गलत दिखाया गया था। यह सब एक साजिश के तहत किया जा रहा है। इसके लिए न केवल राजपूतों के बल्कि हिंदू समाज को एकत्रित होना चाहिए।
विज्ञापन

जमकर हो रहा है विरोध

पद्मावती - फोटो : self
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म पद्मावती को लेकर राजपूत समाज की ओर से जबरदस्त विरोध किया जा रहा है। इसे लेकर विरोध प्रदर्शन का दौर चल रहा है।

'पद्मावती' को लेकर हर रोज एक के बाद एक नए विवाद सामने आए हैं। एक विवाद शांत नहीं होता, तो दूसरा विवाद खड़ा हो जाता है। भंसाली इसे लेकर सफाई भी दे चुके हैं, लेकिन विरोध लगातार जारी है। फिल्म को लेकर विवाद तभी से शुरू हो गया था जब भंसाली राजस्थान की राजधानी जयपुर में शूटिंग कर रहे थे। भंसाली ने जयगढ़ में शूटिंग की, इस दौरान ही उनके साथ मारपीट हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें