फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार जाने को घर से निकले दो भाई,नदी में मिले शव

Tue, 13 Jun 2017 01:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
उदयपुर जिले की झाड़ोल तहसील मुख्यालय पर सोमवार को घर से बाजार जाने को बताकर निकले दो भाई मानसी नदी में डूब गए जिसके बाद दोनों के शव मंगलवार को नदी में तैरते मिले। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार झाड़ोल पुलिस थाना क्षेत्र के मगवास गांव के मौहल्ले कातलिया धरा में मानसी नदी में यह घटना हुई। मगवास निवासी पार्थ पुत्र प्रभाष जोशी और उसकी बुआ का बेटा खेरवाड़ा निवासी जीत पुत्र राकेश व्यास घर से बाजार जाने के लिए निकले थे, लेकिन दोनों कातलिया धरा से गुजर रही मानसी नदी में नहाने चले गए। 

नहाने के दौरान गहराई का अंदाजा नहीं लगने से दोनों डूब गए। परिजनों द्वारा सोमवार शाम को झाड़ोल पुलिस थाना में इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। सुबह ग्रामीणों को नदी किनारे कपड़े व शव तैरते दिखाई दिए। घटना की सूचना मिलते ही नदी के ढाणे पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें