फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में भारी बारिश के चलते राजस्थान की ये ट्रेनें रद्द

Wed, 30 Aug 2017 12:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आई बाढ़ के चलते पूरी मायानगरी थम सी गई है। मुंबई में सड़कों से लेकर रेल की पटरियां भी पानी में पूरी तरह से डूबी हुई है जिससे यहां यातायात बुरी तरह से चरमरा गया है। देश के अन्य हिस्सों से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों को रेलवे की ओर से रद्द किया गया है वहीं राजस्थान से भी करीब 6 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल कर दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरूण जैन ने बताया कि मुम्बई में भारी बारिश के कारण लोअर परेल-एलीफीस्टन रोड-दादर रेलखंडो पर पानी भर जाने के कारण मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। 
विज्ञापन

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

डेमो इमेज
1.    गाड़ी     संख्या 12239, मुम्बई सेन्ट्रल-जयपुर सूपरफास्ट,29 अगस्त को रद्द रहेगी
2.    गाड़ी     संख्या 12240, जयपुर-मुम्बई सेंट्रल सूपरफास्ट,  31अगस्त को रद्द रहेगी 
3.    गाड़ी     संख्या 19707, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर रेलसेवा,  29अगस्त को रद्द रहेगी
4.    गाड़ी     संख्या 19708, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा,  31अगस्त को  रद्द रहेगी
5.    गाड़ी     संख्या 22901, बान्द्रा टर्मिनस-उदयपुर रेलसेवा,  29अगस्त को रद्द रहेगी
6.    गाड़ी     संख्या 22902, उदयपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा,  30अगस्त को रद्द रहेगी



गाड़ी संख्या 12955, मुम्बई सेन्ट्रल-जयपुर रेलसेवा,  29अगस्त को मुम्बई सेन्ट्रल से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा वडोदरा से संचालित होगी यानी यह रेलसेवा मुम्बई सेंट्रल-वडोदरा के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें