फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुरः आॅपरेशन थिएटर में एक-दूसरे को 'औकात' बताने लगे डॉक्टर, नवजात की मौत

Wed, 30 Aug 2017 10:58 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ऑपरेशन थियेटर में झगड़ते डॉक्टर - फोटो : ANI
विज्ञापन
डिलीवरी के लिए आॅपरेशन थिएटर में टेबल पर लेटी प्रसूता दर्द से करहाती रही और वहां मौजूद दो चिकित्सक आपस में लड़ते रहे। चिकित्सकों की आपसी लड़ाई और वहां मौजूद नर्सिंग स्टॉफ का झगड़ते चिकित्सकों के बीच बचाव का परिणाम गंभीर साबित हुआ।
विज्ञापन


सभी का ध्यान प्रसूता से हट गया जिसके कारण नवजात की मौत हो गई। घटना जोधपुर के उम्मेद हॉस्पिटल की है। जो राजस्थान के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में से एक है।

आॅपरेशन थिएटर में झगड़ते चिकित्सकों का वीडियो वहां मौजूद एक नर्सिंगकर्मी ने ही बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

चिकित्सक है या गुंडे

फाइल फोटो।
दरअसल गायनिक डॉ अशोक नैनीवाल ओर ​एनेस्थेटिक डॉ एम एल टाक आॅपरेशन थिएटर में ही मामूूली बात पर झगड़ने लगे।

यहीं नहीं दोनों ने एक-दूसरे गली के गुंडों की तरह बात की। डॉ अशोक ने कहा कि ​किसी गलतफहमी में हो तो सलटा दूंगा इसके बाद डॉ टाक बोल मर गए साले सलटाने वाले।

वहीं वीडियो को आधार मानकर प्रशासन ने डॉ अशोक नैनीवाल को रातोंरात एपीओ कर दिया। जबकि डॉ टाक को जयपुर तलब किया जा रहा है। माना जा रहा है कि उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

देखें वीडियो

#WATCH Rajasthan: Verbal spat between two doctors in OT during the surgery of a pregnant woman in Jodhpur's Umaid Hospital (29.8.17) pic.twitter.com/eZfHHISQGB— ANI (@ANI) August 30, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें