वन्यजीव प्रेमियों के लिए रणथंभौर के जंगलों से आज एक बुरी खबर निकलकर सामने आई है। मंगलवार को वर्चस्व की लड़ाई में दो बाघों के बीच हुए खूनी संघर्ष में घायल बाघ टी-33 की जान चली गई।
घटना राजस्थान के रणथंभौर बाघ अभ्यारण्य में स्थित चिरौली वनक्षेत्र की है, जहां दो बाघ जगह को लेकर आपस में भिड़ गए जिसमें बाघ टी-33 बुरी तरह घायल हो गया और उसके एक पैर में गंभीर चोट आई।
टी-33 को फॉरेस्ट रेंजर्स ने मंगलवार शाम को ट्रेंकुलाइज किया, जिसके बाद उसका इलाज शुरू किया गया। बुधवार सुबह ही टाइगर टी-33 ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार टाइगर टी-33 के शरीर पर कई अन्य घाव भी मिले हैं।