पर्यटकों ने कैद किया दुर्लभ नजारा
- फोटो : amar ujala
अलवर के सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में मंगलवार सुबह दो बाघ सफारी ट्रैक पर घूमते दिखाई दिए जिसके बाद पर्यटक रोमांचित हो गए। थानागाजी इलाके के कर्ण का बास में सुबह करीब 11 बजे बाघ ST-2 व बाघिन ST-6 सफारी ट्रैक पर आराम से घूमते दिखाई दिए जिसके बाद पर्यटकों में बाघों की फोटो लेने और वीडियो लेने की होड़ मच गई।
आपको बता दें कि सरिस्का में अमूमन ही ऐसा बहुत कम होता है कि पर्यटकों को बाघ दिखाई दे जाए। आंकड़ों के मुताबिक सरिस्का में फिलहाल 14 बाघ है। सरिस्का उस समय चर्चाओं में आ गया था जब उसे पूरी तरह से बाघ विहीन घोषित कर दिया गया था ऐसे में रणथंभौर से बाघों को यहां विस्थापित किया गया जिससे प्रजनन के बाद बाघों की संख्या में इजाफा हुआ।
सरिस्का राजस्थान के अलवर जिले में 850 वर्ग किलोमीटर में फैला एक खूबसूरत वन क्षेत्र है और जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। बाघों के अलावा भी सरिस्का में बहुत से दुर्लभ जानवर निवास करते हैं। वहीं माइग्रेटेड बर्ड्स भी यहां डेरा जमाती हैं।