फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मंजिला मकान ढहा, मलबे में दबा परिवार

Mon, 31 Jul 2017 09:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
kota - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोटा में आज शाम एक तीन मंजिला मकान ढहने से एक परिवार के तीन-चार लोग दब गए है। देर रात मलबे से एक युवती का शव मिल गया। 
विज्ञापन


राजस्थान के कोटा के बोरखेड़ा थाना इलाके के अमृत नगर में यह हादसा आज शाम को हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त मकान में एक परिवार के तीन-चार लोग मौजूद थे। ये सभी उसमें दब गए। यह मकान पदम जैन का बताया जा रहा है। इस मकान में कुछ महीने पहले निर्माण हुआ था। प्रारंभिक तौर पर यह सामने आ रहा है कि खंभे कमजोर होने से यह मकान ढह गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी पहुंचे और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। सिविल डिफेंस की टीम, नगर निगम के कर्मचारी जेसीबी वाहनों से मलबा हटाने का काम जारी है। इस बीच रात करीब 8:30 बजे मलबे से एक युवती की लाश मिली है। मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें