नशे में चूर एक ट्रैक्टर चालक ने एक हंसते खेलते परिवार पर कहर ढा दिया। घटना राजस्थान के झालावाड़ जिले के एक गांव की है। जहां आज सुबह एक ट्रैक्टर मकान की दीवार तोड़कर घर में जा घुसा है। इस कारण मकान की दीवार के नीचे पूरा परिवार दब गया। इस घटना में तीन मासूम बच्चीयों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके माता—पिता सहित एक बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घटना अकलेरा क्षेत्र के एक गांव की है। इसी गांव का निवासी हंसराज मीणा नशे में ट्रैक्टर लेकर गांव की ओर आ रहा था।
पुलिस कर रही है तलाश
फाइल फोटो।
लेकिन नशा अधिक होने के कारण वह ट्रैक्टर पर काबू नही रख सका और मकान में जा घुसा। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। जबकि घायलों को इलाज के लिए झालावाड़ रैफर किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी हंसराज मीणा की तलाश प्रारंभ कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस के अनुसार मृतक बच्चीयों की उम्र तीन—पांच वर्ष के बीच बताई जा रही है।