फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के सामने गंदी बात बोलकर फंसे BJP एमएलए

Sun, 08 Oct 2017 08:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वीडियो वायरल
विज्ञापन
भाजपा के एक एमएलए महिलाओं की मौजूदगी में गंदी बात कह कर फंस गए। उनके इस व्यवहार के लिए इस्तीफे की मांग जोर पकड़ रही है। 
विज्ञापन


बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से भाजपा विधायक किसनाराम नाई का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे पेयजल की समस्याओं को लेकर आई महिलाओं की मौजूदगी में गाली—गलौच कर रहे है। मामले ने तूल पकड़ लिया है और अब उनसे इस्तीफे की मांग हो रही है। यहां तक कि भाजपा में उनका विरोधी खेमा भी सक्रिय हो रहा है। 

एमएलए के इस बर्ताव की कड़ी निंदा हो रही है। महिलाओं ने इस मामले में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ज्ञापन देने की घोषणा की है। महिलाओं ने विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उनसे इस्तीफे की भी मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक किशना राम नाई - फोटो : file photo
दूसरी तरफ, इस वीडियो को लेकर विधायक किशना राम नाई ने सफाई दी है कि उन्होंने ये अपशब्द किसी महिला से नहीं कहे। दरअसल, द इलाके में पेयजल संकट को लेकर कुछ महिलाएं उनके घर पर आई थी। 

इस दौरान जिला कांग्रेस सचिव पूनम चंद नैन का भतीजा भी उनके साथ था। समस्या पर बातचीत हो रही थी, तभी उस युवक ने किशनाराम को अपशब्द कहे, जिसके बाद उन्होंने युवक को उसी की भाषा में उत्तर दिया। यह घटना रविवार सुबह की है। महिलाएं उस वक्त विधायक के घर में खुले अहाते में बैठी थीं। तभी अचानक कमरे में बैठे किसनाराम गाली देने लगे। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें