फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी की वर्षगांठ पर हजारों लोग गाएंगे राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत, जानिए कहां...

Sat, 04 Nov 2017 12:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
आने वाली आठ नवंबर को नोटबंदी को एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। जहां कांग्रेस इस दिन को काला दिवस के तौर पर मनाने की तैयारी कर रही है। वहीं राजस्थान की भाजपा सरकार ने इस दिन को राष्ट्रीयता से जोड़ने की पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन



दरअसल वसुंधरा सरकार आठ नवंबर को जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। जिसमें करीब 50 हजार लोग एक साथ राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाएंगे। यहीं नहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में योग भी किया जाएगा।

इस कार्यक्रम को आयोजन राजस्थान यूथ बोर्ड कर रहा है। जिसमें आरएसएस के सहयोग वाले कई संगठन भी सम्मलित हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस ने लगाया आरोप

वसुंधरा राजे
ये भी निर्देश दिए गए हैं कि इस कार्यक्रम में सैकड़ों स्कूलों के बच्चों को भी शामिल किया जाए। वहीं विपक्ष ने इस कार्यक्रम के लिए सरकार को घेरना प्रारंभ कर दिया है।

अति​ राष्ट्रवाद का नाम देते हुए ​पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने कहा है कि सरकार नोटबंदी पर उठे सवालों को दबाने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।

वहीं राजस्थान यूथ बोर्ड के अनुसार इस प्रकार के कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण, परिवार और राष्ट्र के लिए प्रेम बढ़ाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें