गौ-पालन को बढ़ावा व गौवंश की देखभाल के लिए एक पूरा मंत्रालय फिर भी जिंदा गौवंश बन रहा है आवारा जानवरों का भोजन। यह सब सामने आया है जयपुर शहर में प्रशासन की नाक के नीचे संचालित हो रही है एक गौशाला में।
जयपुर के पांच बत्ती क्षेत्र के नजदीक स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय की गौशाला के कैमरे में कुछ ऐसी तस्वीरें कैद हुई है जो सरकारी व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरों में दिख रहा है कि कुछ आवारा कुत्ते एक जिंदा गौवंश को मारकर खा रहे हैं।
जानकारों के अनुसार ऐसी तस्वीरें पहली बार सामने नहीं आई हैं, इस गौशाला में अक्सर यह देखा जाता है। लेकिन उसके बाद भी यहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। हाल की तस्वीरें दो नवंबर की रात की है।