बाड़मेर जिले के धारोमन्ना में एक महिला अपनी तीन मासूम बोटियों की हत्यारी बन गई।
मामला बाड़मेर के धारोमन्ना थाना इलाके के गांव खेमपुरा बाछड़ाऊ का है। यहां रहने वाले पीराराम जाट की पत्नी खींवणी आज सुबह तीन मासूम बेटियों के साथ तीन घर के पास बने पानी के टांके में कूद गई। महिला और बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर परिजन मामला समझ गए और टांके में से चारों का बाहर निकाला। इस घटना में मां तो बच गई, डूबने से कल्पना(06),हेमलता (04), कविता (01) की मौत हो गई। मां खींवणी को पास ही के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने मां के खिलाफ अपनी तीन बच्चियों की हत्या कर देने का मामला दर्ज किया है और उससे पूछताछ भी शुरु कर दी है।