फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में केवल 15 बच्चे, मंत्री ने दिए मर्ज के आदेश

Sat, 08 Jul 2017 07:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बच्चों से सवाल पूछते मंत्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान के शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने ‘मिनिस्टर आॅन व्हील’ कार्यक्रम के तहत आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पास में ही चल रही प्राथमिक विद्यालय के बारे में जानकारी ली तो सामने आया कि उसमें केवल 15 बच्चे हैं। ऐसे में उन्होंने स्कूल को मर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


देवनानी ने निरीक्षण के दौरान लिपिकों को दोनों समय हस्ताक्षर करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने लगातार शानदार परिणाम दे रही इस स्कूल में बच्चों को सशक्त करने के लिए एक्स्ट्रा क्लास लगाने की परम्परा की सराहना करते कहा कि आप नामांकन और बढ़ाओ, राज्य सरकार द्वारा यहां हर संभव मदद की जाएगी। शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी ने निरीक्षण के दौरान कक्षा 10 में बालिकाओं से स्कूल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों व शिक्षकों को बाहर भेजकर  विद्यार्थियों से कहा कि आप यहां की व्यवस्थाओं के बारे में बेहिचक मुझे बता सकते हैं। उन्होंने कक्षा में नयी यूनिफाॅर्म पहनकर आने वाली बालिकाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि भूरी एवं कत्थई रंग की यह ड्रेस सभी विद्यार्थियों को पहनना अनिवार्य है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें