फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI की गुगली पर RCA फिर बोल्ड, नहीं हटाया निलंबन

Mon, 26 Jun 2017 08:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : ESPN
विज्ञापन
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पर बीसीसीआई की ओर से लगाई गई रोक अभी जारी रहेगी। बीसीसीआई ने आरसीए के निलंबन को हटाने का फैसला टाल दिया है। 
विज्ञापन


मुंबई में सोमवार को बीसीसीआई की जनरल बॉडी की मीटिंग में इस मामले में विचार—विमर्श किया गया। आरसीए ने विवादित ललित मोदी की अध्यक्षता वाले नागौर क्रिकेट एसोसिएशन को निलंबित करने की सूचना के साथ आरसीए के निलंबन को हटाने का पत्र बीसीसीआई को भेजा था। साथ ही आरसीए के दो प्रतिनिधि भी इस बैठक में शामिल हुए और दस्तावेज पेश किए। 

उधर, ललित मोदी गुट के निलंबित आरसीए सचिव आर.एस.नांदू भी मुंबई पहुंचे और अपना पक्ष रखा। इस विवाद को देखते हुए बीसीसीआई ने विधिक राय लेने की बात कहते हुए आरसीए के निलंबन को हटाने का निर्णय टाल दिया। बीसीसीआई ने कहा है कि पूरे घटनाक्रम को लीगल टीम के पास भेजा गया है, उसके अध्ययन के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीसीसीआई की नाराजगी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) को झेलना पड़ रही है। अनुशासनहीनता और अनियमितताओं को लेकर बीसीसीआई ने ललित मोदी पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद साल 2014 में ललित मोदी आरसीए अध्यक्ष पद पर काबिज हो गए, तो नाराज बीसीसीआई ने आरसीए पर प्रतिबंध लगा दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें